Uncategorized

धान खरीदी बनी अव्यवस्था व किसानों की परेशानियों का कारण : सड़क पर धान की बोरियां रख, धरने पर बैठ कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम

किसानोंं की समस्याओं को लेकर सम्बलपुर में एनएच पर हुआ विरोध प्रदर्शन, कांग्रेसी सहित बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल

धान खरीदी को अब मात्र 3 दिन शेष, बड़ी संख्या में किसान हो रहे वंचित, सरकार पर धान खरीदी से बचने षडय़ंत्र के लगे आरोप

धमतरी । जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों को हो रही परेशानी को लेकर आज ग्राम संबलपुर के पास नेशनल हाईवे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर के नेतृत्व में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के साथ ही प्रभावित किसान भी उपस्थित रहे।
कांग्रेसियो ने सड़क पर धान की बोरियां रखी और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जिसके पश्चात वाहनों की लंबी कतार सड़क पर लग गई। कांग्रेसियों ने मांग रखी कि किसानों पर रकबा समर्पण हेतु प्रशासनिक दबाव पर रोक लगाई जाए, खरीदी केन्द्रों में लिमिट एवं खरीदी तिथि बढ़ाकर शत-प्रतिशत धान खरीदी जैसे विभिन्न मांगो को पूरा करने की मांग की। इस दौरान एएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीएम मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक शरद लोहाना, कांग्रेस नेता आनंद पवार व पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू ने कहा कि धान खरीदी के नाम पर किसानों को साय सरकार परेशान कर रही है। धान खरीदी को अब मात्र 3 दिन बचे है। और हजारों किसान अभी भी अपनी उपज बेच नहीं पाए है। टोकन कटाने में किसानों को परेशानी हो रही है। धान की क्वालिटी खराब बता कर रिजेक्ट किया जा रहा है। काम धान खरीदा जा रहा है। साय सरकार शुरु से ही अन्नदाताओं को परेशान करने पर तुली हुई है। किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करते हुए छापेमारी कर तलाशी ली जा रही है। जबरदस्ती धान समर्पण कराया जा रहा है। ऐसे में धान खरीदी की सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाया और व्याप्त अव्यवस्था को ठीक किया जाए। चक्काजाम के दौरान लेखराम साहू, नीलम चन्द्राकर, विजय देवांगन, मोहन लालवानी, कविता बाबर, योगेश बाबर, आनंद पवार, प्रकाश पवार, आलोक जाधव, गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, महिम शुक्ला, खिलेन्द्र ध्रुव, अमरदीप साहू, राजेश ठाकुर, सूरज गहरवाल, देवेन्द्र देवांगन, राकेश मौर्या गोविंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी व किसान मौजूद रहे।
टोकन नहीं कटा, गुणवत्ता ठीक नहीं, कम धान खरीदने जैसी कई समस्याएं लेकर पहुंचे किसान
आज कांग्रेस के चक्काजाम में कई किसान अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे जिनमें ग्राम रावनगुड़ा निवासी प्रेमबाई ने बताया कि डोम समिति उनका दूसरा टोकन अभी तक नहीं कटा जिसकी मात्रा 86.80 क्विंटल है। छूही निवासी जगेश्वर ध्रुव ने बताया कि उनका धान उपार्जन केन्द्र सलोनी है गुणवत्ता सही नहीं है कहकर धान वापस कर दिया गया। 108 क्विंटल धान के बजाए मात्र 53.60 क्विंटल धान ही खरीदा गया। भरदा निवासी झुमुक लाल निर्मलकर बताया कि 94 क्विंटल धान बेचा जाना है जिसमें 49 क्विंटल धान हेतु आनलाईन टोकन अब तक नहीं कट पाया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!