Uncategorized

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र नूतन नाग का मेडिकल कोचिंग के लिए हुआ चयन

धमतरी. दक्षणा इंडिया एजुकेशनल ट्रस्ट पुणे द्वारा देश के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के 11 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जेईई और नीट के दक्षण स्कॉलरशिप टेस्ट हेतु संयुक्त दक्षणा चयन परीक्षा का आयोजन गत दिनों किया गया था। इस परीक्षा में धमतरी जिले के नगरी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थी नूतन कुमार नाग का चयन मेडिकल कोचिंग हेतु ईएमआरएस भोपाल, मध्यप्रदेश के लिए हुआ है। छात्र नूतन कुमार नाग के इस उपलब्धि के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग डॉ.रेशमा खान सहित विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!