Uncategorized

गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास

कलेक्टर नम्रता गांधी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

धमतरी। जिले में आगामी 26 जनवरी को गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व आज डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को स्थानीय डॉ शोभाराम देवांगन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर ध्वजारोहण करेंगे।

गरिमामय समारोह की समूचित तैयारी के तहत कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में पूर्वाभ्यास के दौरान मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी का मंच पर आगमन, परेड निरीक्षण, ध्वजारोहण का अभ्यास, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोडऩे, पुरस्कार वितरण, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर होंगे मुख्य अतिथि

जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर द्वारा समारोह स्थल में बतौर मुख्य अतिथि सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और सुबह 9.02 बजे राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9.05 बजे राज्यगीत, 9.10 बजे परेड का निरीक्षण और 9.20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। सुबह 9.35 बजे हर्षफायर, 9.40 बजे गुब्बारा उड़ान, 9.45 बजे मार्चमास्ट, 9.50 बजे परेड एवं प्लाटून कमांडर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सोनानी, परिजन से भेंट एवं शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.40 बजे विभिन्न विभागों की झांकी और 11.25 बजे विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार वितरण होगा। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के गरिमामय समारोह का समापन होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!