Uncategorized

पुलिसिंग मे और कसावट लाने एसपी भावना पांडेय ने किया 38 आरक्षकों का तबादला

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय द्वारा प्रशासनिक कारणों एवं पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों की पदस्थापना आदेश संबंधी समय समय पर जारी करती रही है. इस बार 38 आरक्षकों का तबादला किया गया है.
जारी आदेश के तहत पुलिस कर्मियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय, कार्यक्षमता में वृद्धि तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने सभी आरक्षकों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

​​

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!