Uncategorized

सड़को के गड्ढों से आम लोगो को निजात दिलाएगी साय सरकार- चेतन हिन्दूजा


धमतरी. प्रदेश की साय सरकार ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए 200 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कहा कि बारिश के दिनों में सड़कों में गड्ढे हो जाते है, उन गड्ढों को भरने के लिए साय सरकार के द्वारा 200 करोड़ रुपए की मंजूरी देना एक एतेहासिक निर्णय है। बारिश के ठीक बाद मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा और लोगो को गड्ढों से निजात मिलेगी। साय सरकार का निर्णय दर्शाता है कि सरकार को आम जनता की परेशानी से सीधा वास्ता है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में देखा गया था कि बारिश में सड़कों में सिर्फ गड्ढों का राज होता था और लोगो को बारिश के बाद भी गड्ढों के कारण बेहाल होना पड़ता था, अब साय सरकार आ गयी है, इसलिए ऐसा निर्णय लिया जा रहा जो जनता के हित मे है। सरकार ने न सिर्फ गड्ढों को भरने के किए राशि स्वीकृत की बल्कि लगातार नए सड़को की स्वीकृति भी प्रदान की जा रही है। आवागमन का सुलभ साधन न सिर्फ लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करता है बल्कि विकास की संभावनाओं को प्रबल करता है , बल्कि विकास के नये द्वार भी खुलते है मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है, इसलिए उनके द्वारा सीधे तौर पर आमजनता को राहत प्रदान करने वाले कार्य किये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!