Uncategorized

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने सहपरिवार भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का लिया आनंद व आशीर्वाद


धमतरी। दुर्गा मंदिर मैत्री विहार कॉलोनी धमतरी में समस्त वार्डवासियों द्वारा श्री भागवत महापुराण कथा का आयोजन 14 से 21 जनवरी तक कराया जा रहा है। जिसके तहत भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं वर्णन किया जा रहा है। रविवार को दही घड़ी, धाल लीला, गोर्वधन पूजा, रुखमणी विवाह की कथा सुनाई गई। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव उमंग उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिसमें श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने सहपरिवार शामिल होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाया। और भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं के जीवन प्रदर्शन व कथाओं का आंनद व आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!