Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ आयोजन, स्वरोजगार और नए व्यवसाय के अवसरों पर दिया जोर

धमतरी -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सेवाओं, बीमा और आर्थिक धोखाधड़ी से बचाव के साथ-साथ नए व्यवसाय शुरू करने के अवसरों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में टेब एसोसिएट के सीए सुधीर ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बैंकिंग व्यवस्था, बीमा संबंधी जानकारी और वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने, नए व्यावसायिक विचारों को विकसित करने और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय मामलों में जागरूकता के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सही वित्तीय जानकारी भविष्य में बेहतर आर्थिक निर्णय लेने और व्यवसाय की संभावनाओं को समझने में सहायक होती है।
कार्यशाला में कॉलेज के प्राचार्य अमित मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!