Uncategorized

अवैध महुआ कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध रूद्री पुलिस ने की कार्यवाही

तीनों आरोपियों के पास से कुल 55 लीटर महुआ कच्ची शराब जुमला किमती 5500 रूपये किया गया जप्त

रूद्री पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान थाना क्षेत्र की मुड़पार के ओर निकले थें तभी ग्राम मुड़पार में मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम बरारी लोलर दाई मंदिर के पास में अवैध रूप से आम जगह पर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे है, कि सूचना पर हमराह स्टॉफ व गवाहों को लेकर मौका स्थल पे जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया, जहां तीन व्यक्ति अपने कब्जे मे दो पीले रंग की प्लास्टिक बोरी रखे मिले जिस गवाहों के समक्ष 110 पैकेट कच्ची महुआ शराब कुल 55 लीटर किमती 5500रू, रखे मिले जिनसे नाम पता पूछने पर अपना- अपना नाम पुसऊ ऊर्फ सोनू निषाद पिता स्व० नीलु निषाद 19 वर्ष, त्रिलोक निषाद पिता सुदामा निषाद 24 वर्ष, दीपक मानिकपुरी पिता स्व) पवन दास मानिकपुरी 22 वर्ष सभी सियारपारा ग्राम बरारी थाना रूद्री जिला धमतरी (छ०ग०) निवासी जिसे अवैध रूप से शराब रखने के संबंध में कोई वैध अनुमति दस्तावेज नहीं होने से पुसऊ ऊर्फ सोनू निषाद द्वारा पेश करने पर दो पीले रंग की प्लास्टिक बोरी जिसमे दो बोरी मे 110 पैकेट पैकेट कच्ची महुआ शराब कुल 55 लीटर किमती 5500 रू. को समक्ष गवाहों के जप्त कर शराब को मौके पर ही गवाहों के समक्ष सीलबंद कर किया गया।एवं और भी महुआ को भीगा कर शराब बनाने के लिए रखे गए लाहान को नष्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रुद्री डीएसपी.परि.विंकेश्वरी पिंदे,प्रआर०शेखर सिन्हा,
आर०योगश नाग,भूनेश्वर कोर्राम,राजेन्द्र नायक,मआर०शबा मेमन का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!