Uncategorized

कुत्तों व मवेशियों से परेशान सब्जी विक्रेताओं ने महापौर रामू रोहरा को बताई समस्या


धमतरी। आवारा कुत्तों एवं मवेशियों के आतंक के चलते फूटकर सब्जी विक्रेता पूरी तरह से हलाकान हो गये है। प्रभावित विक्रेता निगम पहुंच महापौर को समस्या बता जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। निगम पहुंचे रामेश्वरी पटेल, दुर्गा सोनकर, कांता बाई पटेल, कुमारी बाई, रेखा बाई, गिरिजा पटेल, लता पटेल, उमा पटेल, लोकेश्वरी, त्रिवेणी सोनकर, अंजु सोनकर, दुलारी बाई, लक्ष्मी बाई, गंगाबाई ने बताया कि इतवारी बाजार में वे निगम द्वारा आंबटित चबूतरा युक्त दुकानों में पसरा लगाकर सब्जी बेचने का कार्य करते है। इसके भरोसे उनके परिजनों का भरण पोषण होता है। चबूतरा युक्त दुकानों को वे शुल्क देकर लिये है। बावजूद निगम द्वारा सुविधा नहीं दी जा रही है। इससे घुमंतु मवेशी आये दिन बाजार में पहुंच सब्जियों को चट कर जाते है। या फिर गिराकर नुकसान पहुंचाते है। इससे वे बेहद परेशान है। दूसरी समस्या यहां अवारा कुत्तों के आतंक का है। जो झूंडो में बाजार में मंडराते रहते है। आपस में लड़ते झगड़ते रहते है। इसे भगाने जाने पर ये काटने को दौड़ते है। इससे उनमें हमेशा भय बना रहता है। और तो और कुत्तों एवं मवेशियों के आतंक के चलते ग्राहकी भी कम हो गई है। मनीषा पटेल, राधा यादव, कुंती बाई ने बताया कि निगम द्वारा सब्जी के लिए पसरा लगाने जगह निर्धारण किया गया है। बावजूद कुछ लोग सड़क सहित जहां कही पर भी पसरा लगा सब्जी बिक्री कर रहे है। इससे कई ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंचने से भी नुकसान होता है। इसे ध्यान में रख ऐसे विक्रेताओं को निर्धारित स्थल में बिठाने एवं आवारा कुत्तों मवेशियों के आतंक से जल्द राहत दिलाने की मांग महापौर रामू रोहरा से की गई। प्रभावितों की समस्या सुनने के बाद महापौर ने उचित अश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!