Uncategorized

मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को रूद्री पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

प्रार्थी गुलशन कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू 25 वर्ष बोरिदखुर्द द्वारा 28 मार्च को थाना रुद्री आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26 मार्च के लगभग रात्रि 12 बजे ग्राम बोरिदखुर्द साहू पारा सुनील किराना स्टोर के सामने में कोई अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट किया है जिससे प्रार्थी के भाई मितेश कुमार साहू को सिर, आंख, नाक, मुंह एवं गाल जबडा में गंभीर चोट पहुंचाया है, कि प्रार्थी कि लिखित आवेदन पर अपराध धारा 109 (1).3 (5) बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। थाना रूद्री द्वारा तत्काल विवेचना में लेकर प्रकरण में गवाहों के कथन एवं मुखबिर के सूचना के आधार पर आरोपीगण गोपेश दास मानिकपुरी पिता रमेश दास मानिकपुरी 26 वर्ष एवं प्रदीप कुमार सिन्हा पिता चोला राम सिन्हा 29 वर्ष बोरिदखुर्द सिन्हा पारा थाना सिविल लाईन रूद्री, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री उनि.अमित बघेल, सउनि.भीष्म अवस्थी,आर. रूद्रनारायण साहू,देवशंकर सोम,भावेश दास,राजेंद्र नायक का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!