Uncategorized
पार्षद कुशल लोढ़ा ने महापौर से की श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में भगवान महावीर गेट निर्माण की मांग

धमतरी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने वार्ड में मंदिर पहुंच मार्ग पर भगवान महावीर गेट निर्माण की मांग की है।
महापौर रामू रोहरा को सौंपे गए ज्ञापन में पार्षद श्री लोढ़ा ने बताया कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में निवासरत है ऐसे में यहां स्थित जैन मंदिर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर एक भव्य आकर्षक प्रवेश द्वार (महावीर गेट) बनाने की लंबे समय से मांग एवं आवश्यकता है। इस गेट के निर्माण से धार्मिक स्थल की पहचान एवं सुन्दरता बढ़ेंगी इस द्वार पर भगवान महावीर की प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह एवं स्वागत संदेश अंकित करने की मांग की गई है।

