Uncategorized
पार्षद सुमन मेश्राम ने पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

धमतरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जोधापुर-डाक बंगला वार्ड में बूथ का शुभारंभ पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार। एक भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे, इसके लिए सभी पालक अपने 0-5 साल तक के बच्चों को बूथ पर लाकर दवा जरूर पिलाएं।
