Uncategorized

नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस की एक और सफलता: फरार चिट्टा शौदागर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

रायपुर से चिट्टा लाने वाले तीन तस्कर पूर्व में पकड़े जा चुके,मोबाइल डाटा से खुला नेटवर्क का राज

नाकेबंदी एवं सतत् कार्यवाही से एक-एक कर गिरोह के सभी आरोपी सलाखों के पीछे

चौकी बिरेझर 5 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुरूद निवासी अमन चंद्राकर एवं दुष्यंत चंद्राकर रायपुर से बाइक में हेरोइन (चिट्टा) लेकर लौट रहे हैं. बिरेझर पुलिस ने ग्राम बिरेझर, एन एच -30 पर चंद्राकर हार्डवेयर दुकान के पास नाकेबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया था।तीनों आरोपियों से हेरोइन – 4.85 ग्राम (कीमत लगभग 39,000रूपये),अन्य संपत्ति सहित कुल जब्ती 91,500 रूपये से अधिक का माल बरामद किया गया है.गिरफ्तारी के बाद मोबाइल डाटा और पूछताछ से पता चला कि इन आरोपियों के तार लवली उर्फ अभिनय तिवारी, पिता विद्यासागर तिवारी, 35 वर्ष निवासी आमातालाब रोड, गौरा चौरा के पास, धमतरी से जुड़े हुए है.आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकार किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा: 21(क), 29 एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.आरोपी लवली उर्फ अभिनय तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है।पूर्व में गिरफ्तार तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल जा चुके हैं।आरोपी लवली के विरुद्ध पहले से भी एन डी पी एस एक्ट के तहत अपराध दर्ज (अप.क्र.85/25, थाना सिटी कोतवाली, दिनांक 26.03.2025) है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

अमन चंद्राकर, 27 वर्ष, सरोजनी चौक, कुरूद,दुष्यंत चंद्राकर उर्फ सोनू, 26 वर्ष, ग्राम भोथली, कुरूद,मेहुल उर्फ अणांक चंद्राकर, 26 वर्ष, सांधा चौक, कुरूद शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!