Uncategorized

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर 5 को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

मुस्लिम समाज में भारी उत्साह, मस्जिदों, घर-दुकानों को सजाया गया

 

धमतरी। 5 सितंबर शुक्रवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम मनाया जाएगा। इसे लेकर मुस्लिम समाज में भारी उत्साह है। मस्जिदों, मदरसों, घरों-दुकानों समेत प्रमुख स्थानों पर विशेष साज-सज्जा, बिजली झालर, बैनर एवं इस्लामी झंडे आदि लगाए गए हैं। इस दिन जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी शानो शौकत के साथ निकाला जाएगा।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुस्तफा जाने रहमत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत के मुबारक मौके पर 5 सितंबर शुक्रवार को सुबह बाद नमाज फजर मु-ए-मुबारक शरीफ का गुस्ल, ज्यारत, सलातो सलाम व दुरूदख्वानी होगी। हर साल की तरह इस साल भी सुबह 10.30 बजे जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। जो चमेली चौक, गोलबाजार, मकई चौक, रत्नाबांधा चौक, म्युनिस्पल स्कूल, रिसाईपारा, बनियापारा, कचहरी चौक होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचेगा। जहां शहर के सभी मस्जिदों के इमाम और इस साल हज करने वालों के हाथों से परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद सलातो सलाम और दुआ की जाएगी। इसी दिन शुक्रवार को दोपहर में समाज के लोगों के लिए जैनब पैलेस में खाने का इंतजाम किया गया है।

*जुमे की नमाज का वक्त बदला गया*

5 सितंबर शुक्रवार को जश्रे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाले जाने की वजह से सभी मस्जिदों में इस दिन जुमे की नमाज के वक्त में बदलाव किया गया है। जामा मस्जिद में अजान 3 बजकर 10 मिनट पर और जमाअत 3.30 बजे होगी। अन्य सभी तीनों मस्जिदों मस्जिद हनफिया चमेली चौक, मस्जिद गरीब नवाज रिसाईपारा एवं मदीना मस्जिद नवागांव वार्ड में जुमे की अजान 2 बजकर 55 मिनट पर और जमाअत 3.15 बजे होगी।

*मौलाना अनवार हुसैनी की तकरीर हो रही*
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जामा मस्जिद ग्राउंड में रात में 9.30 बजे से तकरीर हो रही है। बांदा उत्तर प्रदेश के मौलाना अनवार हुसैनी सुब्हानी मसऊदी की नूरानी तकरीर चल रही है। जिसमें वेे मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की जीवनी और उनके द्वारा पूरी दुनिया को दिए गए संदेश के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!