Uncategorized

विंध्यवासिनी वार्ड में 13.28 लाख रुपए के सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर के हाथों सम्पन्न

धमतरी। विंध्यवासिनी वार्ड अंतर्गत शीतला मंदिर के सामने टावर गली में लंबे समय से लंबित सीसी रोड निर्माण की मांग आज पूरी हुई। वार्ड वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए वार्ड के पार्षद अखिलेश सोनकर के द्वारा नगर निगम के महापौर माननीय रामू रोहरा जी से इस कार्य हेतु प्रस्ताव रखा गया था।
जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए महापौर द्वारा 13 लाख 28 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसका आज विधिवत भूमिपूजन उनके मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड वासियों ने टावर गली क्षेत्र के नामकरण की मांग भी महापौर के समक्ष रखी, जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए महापौर ने उक्त क्षेत्र का नाम “ रामनगर” रखने की सहमति प्रदान की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी एमआईसी बैठक में प्रस्ताव लाकर इसे औपचारिक रूप से लागू किया जाएगा। इस घोषणा से वार्ड वासियों में अत्यंत हर्ष का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी विजय मोटवानी, पूर्व पार्षद श्रीमती अनीता-धनेश सोनकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर परम विभाग प्रभारी निलेश लूनिया, श्यामलाल नेताम, पिंटू यादव, हिमानी साहू, विभा चंद्राकर, कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे, आशा नंदू लोधी, अनीता अग्रवाल,संतोष सोनकर, मदन साहू,शिव नेताम डॉ. उमाशंकर साहू, अनिल पांडे,गोवर्धन सोनी टीकाराम साहू बंसीलाल साहू, चिंताराम साहू, उत्तम देवांगन, रूपेश निर्मलकर, योगी सोनकर, अनिल पटेल, कुमुद महाराज, संतोषी यादव, शतरूपा मरकाम, तुलसी साहू, नरेंद्र देवांगन पुरषोत्तम कोसरिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!