Uncategorized

युवाओं में नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र निर्माण भागीदारी सुनिश्चित कराना स्काउट एवं गाइड का मूल उद्देश्य है – कविता योगेश बाबर

धमतरी। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वाधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरेंगा के विद्यार्थियों का एक दिवसीय शिविर डोंगेश्वरधाम परिसर में कबीर देवपुर संस्थान के प्रांगण में आयोजित किया गया समापन समारोह की मुख्य अतिथि क्षेत्र की जिला पंचायत वन समिति सभापति श्रीमती कविता योगेश बाबर थी उन्होंने वहाँ उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड संस्था की स्थापना सन 1950 में की गई थी इसका मूल उद्देश्य युवाओं में शारीरिक मानसिक क्षमता का विकास करना एवं एक ऐसे समाज का निर्माण करना जिसमें युवाओं में नेतृत्व क्षमता सामुदायिकता एवं सामाजिक गतिविधियों का समावेश हो युवाओं को जोड़कर उनके अंदर एक अच्छे नागरिक होने के लिए जो चीज़ें ज़रूरी है उन सभी चीज़ों का विकास करना स्काउट एवं गाइड संस्था का मूल उद्देश्य रहा है आप लोग बहुत भाग्यशाली हैं कि आप इस संस्था से जुड़कर अपने अंदर अच्छे विचार एवं राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे रहे हैं समय समय पर आप लोगों के द्वारा जनमानस के बीच में जाकर जनजागरूकता का जो अभियान चलाया जाता है जिसमें उस क्षेत्र की साफ़ सफ़ाई एवं मंच के माध्यम से नाटकों का मंचन कर समाज को एक अच्छा संदेश देने की प्रक्रिया होती है यह सब राष्ट्र निर्माण का कार्य है जिसे यह संस्था स्वाभाविक एवं जि़म्मेदारी से करती है आज वर्तमान समय में इन सब चीज़ों की बहुत आवश्यकता है कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद पाण्डे अध्यक्ष जिला एवं स्काउट गाइड संघ धमतरी ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस संस्था के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास एवम् राष्ट्र निर्माण में युवाओं की जि़म्मेदारी सुनिश्चित की जाती है कार्यक्रम के इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच चेतन राम यदु स्काउट एवं गाइड के शिक्षक गजेंद्र सर यादव सर एवं कबीर संस्थान के साहेब जी एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!