Uncategorized

कोई व्यक्ति विशेष नही कांग्रेस पार्टी हमारी पहचान है – लक्ष्मीकांता हेमंत साहू

ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी भखारा की हुई प्रथम बैठक

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। नए पदाधिकारी नियुक्ति पश्चात ब्लाक महिला कांग्रेस कमेटी भखारा की प्रथम बैठक साहू समाज भवन भखारा ने रखी गई इस अवसर पर लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने कहा कि पांच साल बाद फिर वो परीक्षा की घड़ी आ गई है? विधानसभा चुनाव कुछ ही दिनों में संपन्न हो जाना है। अब समय आ गया है पूर्व में की गई गलती को दोबारा न दोहराएं। व्यक्ति के पीछे न भागे। पार्टी संगठन बड़ा होता है व्यक्ति नही। कांग्रेस व पंजा छाप ही हमारी पहचान है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली जिसे भी टिकिट दे उसी पंजा में हमारा निशान लगाए। आगे श्रीमती साहू ने कहा भूपेश बघेल इन पांच बरस में किसान, मजदूर महिला पुरुष सहित प्रत्येक वर्ग के लिए जो कर दिखाया है वह मजबूत आधार हमारे पास है। इस आधार व विश्वास के साथ हम सभी मैदान में उतरे तो जीत पक्की है।महिला कांग्रेस अध्यक्ष घामेश्वरी साहू ने संगठन की रीति नीति मजबूती हेतु आवश्यक सुझाव दिए । इस अवसर पर राजकुमारी दीवान पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग ,शारदा साहू जनपद अध्यक्ष ,कुसुमलता जि. प.सदस्य ने सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी पंजा छाप व पार्टी की विकास परख रीति नीति को लोगो तक पहुंचाने का आव्हान किया। सभा संचालन संतोषी निषाद पार्षद भखारा व आभार श्रीमती कीर्ति चक्रधारी महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भखारा ने किया। कांति उदय साहू जनपद सदस्य,लक्ष्मी साहू, अनुसुइया रात्रे सरपंच, लक्ष्मी साहू, व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!