Uncategorized

सेवा कार्य की अटूट परंपरा: महावीर इंटरनेशनल द्वारा मट्ठा वितरण एवं शीतल पेयजल प्याऊ का शुभारंभ

​धमतरी- महावीर इंटरनेशनल की ‘वीर’ एवं ‘वीरा’ इकाई द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जनसेवा के अंतर्गत मट्ठा वितरण एवं शीतल पेयजल प्याऊ का भव्य शुभारंभ किया गया।​कार्यक्रम शांति विजय ज्वेलर्स, हाउसिंग बोर्ड चौक के समीप, धमतरी मे आयोजित किया गया.
​आयोजक महावीर इंटरनेशनल, शाखा धमतरी का ​उद्देश्य राहगीरों एवं आमजन को भीषण गर्मी से राहत पहुँचाने हेतु निरंतर सेवा है.​इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में महावीर वीरा ग्रुप की महिला सदस्यों एवं वीर सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलू लुणावत, मधु बैद, सूर्या लुंकड़, रजनी नाहर, अनिता कुकरेजा, पुजा सेठिया, कल्पना लुणावत, ममता लुंकड़, शोभा बैद, राजकुमारी पारख, पुष्प लता गंजीर।
वीर ज्ञानचंद लुणावत, भंवरलाल बैद, रमेश मिनी, स्वरूप बैद, अशोक पारख, अनिल बैद, रमेश गंजीर, मयुर पारख, सिद्धार्थ सेठिया, धीरेंद्र नाहर, आयुष शर्मा​उपस्थित रहे.अध्यक्ष श्रीमती नीलू ज्ञानचंद लुणावत ​सचिव श्रीमती मधु अनिल बैद ने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है के संकल्प के साथ महावीर इंटरनेशनल धमतरी सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी रहती है। प्याऊ के शुभारंभ से स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!