Uncategorized

ईद-उल-अजहा की खुशियां बिखरी, मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद

पढ़ी गई नमाज, मांगी गई अमन चैन व खुशहाली की दुआ


धमरी। त्याग और बलिदान का पर्व ईद-उल-अजहा मुस्लिम भाईयों ने बड़े खुलूस और मोहब्बत के साथ मनाया। शहर के ईदगाह मैदान में विशेष नमाजें अदा की गई, जिसमें मुल्क-ए-हिन्द में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। आज सुबह 5.50 बजे ईदगाह में पहली जमाअत हुई, दूसरी जमाअत 10 बजे ईदगाह मैदान में हुई। ईद उल अजहा पर आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया गया। सभी को एक-दूसरे के मजहब और उसकी परंपराओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी गई। सलातो सलाम पेश करने के बाद मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी। इसके बाद कब्रस्तान में जाकर अपने बुजुर्गों की कब्र में फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत के लिए दुआएं खैर की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!