पूज्य पंचायत सिंधी समाज के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से कल विशेष सावन उत्सव, सावन मेला एवं सावन क्वीन होगा का आयोजन
महिलाओं के लिए विशेष सावन उत्सव 20 अगस्त को

धमतरी- महिलाओं के मनोरंजन, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुहिनी सोच संस्था, धमतरी द्वारा पूज्य पंचायत सिंधी समाज के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विशेष सावन उत्सव, सावन मेला एवं सावन क्वीन 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन 20 अगस्त, दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पूज्य पंचायत सिंधी समाज धर्मशाला, आमापारा, धमतरी में आयोजित होगा। इस आयोजन में सभी समाज की महिलाओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम में दोपहर 3:30 बजे से विभिन्न स्टॉल्स प्रारंभ हो जाएंगे। यहां राखियों के स्टॉल, आकर्षक राखी हैम्पर्स, केक एवं बेकरी आइटम्स, स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स, क्रोशिया स्टॉल्स, गेम्स एवं मनोरंजन के विभिन्न स्टॉल्स लगाए जाएंगे। साथ ही महिलाओं द्वारा संचालित छोटे-छोटे स्टार्टअप एवं क्लाउड किचन भी अपने उत्पादों के साथ इस मेले में शामिल होंगे।
मेले में महिलाओं को खरीदारी के साथ-साथ कई तरह की नई और आकर्षक चीजें देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें, नए लोगों से जुड़ सकें और अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकें।
सुहिनी सोच धमतरी की अध्यक्ष प्राप्ति वाशानी ने बताया कि सावन उत्सव को पारिवारिक एवं आनंदमय माहौल में आयोजित किया जा रहा है, ताकि महिलाएं सावन के इस खूबसूरत पर्व का भरपूर आनंद ले सकें।कार्यक्रम में सुहिनी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी एवं उनकी टीम रायपुर से विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
*आयोजन को भव्य बनाने में जुटी पूरी टीम*
सावन उत्सव को बेहतर और यादगार बनाने के लिए सुहिनी सोच धमतरी की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है। संस्था की सदस्य प्राप्ति वाशानी, तन्वी वाधवानी, कविता जग्यासी, मुस्कान खटवानी, हर्षिता पाहूजा, कीर्ति मुलवानी, साक्षी सुंदरानी, दिशा मंगलानी, प्रिया आहूजा, मंजू ओतवानी, पूजा राजवानी, पाखी बरियानी, स्नेहा वाधवानी, सिमरन हिंदुजा, भावना लालवानी, काजल मुंजवानी, ज्योति थारवानी एवं राखी रूपवानी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
टीम का प्रयास है कि धमतरी की महिलाओं के लिए ऐसा सुव्यवस्थित, मनोरंजक और यादगार आयोजन किया जाए, जो शहर के लिए एक मिसाल कायम करे। आयोजन में आने वाली प्रत्येक महिला को एक खुशनुमा, पारिवारिक और उत्साह से भरपूर वातावरण देने के लिए टीम द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजकों ने सभी समाज की महिलाओं से अपील की है कि वे 20 अगस्त को अपने परिवार एवं महिला मित्रों के साथ पूज्य पंचायत सिंधी समाज धर्मशाला, आमापारा पहुंचें और सावन के रंग, खरीदारी, स्वाद, मनोरंजन एवं महिलाओं की प्रतिभा के इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनें।
