Uncategorized

सिहावा रोड की जर्जर स्थिति से महेंद्र खंडेलवाल ने पीडब्ल्यूडी ईई को कराया अवगत

धमतरी। सिहावा रोड की जर्जर स्थिति इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से स्थिति और भी खराब हो गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क की इस समस्या को लेकर समाजसेवी व भाजपा नेता महेंद्र खंडेलवाल ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन अभियंता सत्येंद्र चहल से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें सिहावा रोड की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने विभाग से तत्काल आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर गड्ढों को भरने की मांग की, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। महेंद्र खंडेलवाल की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी ईई सत्येंद्र चहल ने समस्या का संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि एक-दो दिन के भीतर सड़क के गड्ढों को भरने का काम कराया जाएगा। विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू होने से फिलहाल राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क की स्थिति को देखते हुए जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!