Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने प्रमुखता से रखी विकास की मांग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 213 करोड़ की विकास के सौगात

हाईटेक बस स्टैंड, सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम सहित प्रमुख मार्गो के नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

धमतरी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है महापौर, मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के समक्ष प्रमुखता से रख रहे मांगो को, परिणाम स्वरुप लगातार धमतरी को मिल रही विकास की सौगात

धमतरी। महापौर रामू रोहरा धमतरी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के अन्य मंत्रियों के समक्ष विकास के मांगो को प्रमुखता से रख रहे है।जिसके परिणाम स्वरुप लगातार धमतरी को विकास की सौगात मिल रहा है। हालही में सुशासन तिहार के समापन पर सीएम विष्णुदेव साय धमतरी आए और बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने धमतरी जिले की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए 213 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात दी। उन्होंने धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड के लिए 18 करोड़ रूपए, एक सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम के लिए 10 करोड़ 50 लाख रूपए, सिहावा चौक से कोलियारी तक फोर लेन सड़क निर्माण 5 किलोमीटर के लिए 69 करोड़ रुपए, रत्नाबन्धा से मुजगहन तक फोरलेन सड़क के लिए 56 करोड़ रूपए और धमतरी से नगरी मुख्य मार्ग नवीनीकरण और मजबूतीकरण के लिए 60 करोड़ रुपए की घोषणा की।
सुशासन तिहार के माध्यम से जनता की मांगो व समस्याओं का किया जा रहा निराकरण – रामू
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से पूरे प्रदेश वासियों की मांगो व समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। निराकरण की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कर रहे है। सुशासन का अर्थ है -अच्छा शासन। सुशासन तिहार आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित त्योहार है। श्री रोहरा ने बताया कि धमतरी में सवा दो लाख से अधिक व प्रदेशभर में 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि शासन व प्रशासन जनता के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील है।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी साय सरकार
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि साय सरकार अपने डेढ वर्ष के कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी है। धमतरी में भी अब विकास को पंख लग चुके है। अब धमतरी का विकास नहीं थमेगा। मुख्यमंत्री श्री साय लगातार धमतरी को विकास की सौगात दे रहे है। धमतरी वासियों में विकास की गति को देखकर आपार उत्साह है। साय सरकार हर मोर्चे पर सफल हो रही है। अब धमतरी भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
महापौर श्री रोहरा ने की मांगो को मुख्यमंत्री ने किया पूरा
पुरानी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में महापौर रामू रोहरा ने संबोधित किया तो उन्होंने धमतरी की मांगो को सीएम के समक्ष प्रमुखता से सामने रखा। श्री रोहरा ने कहा कि खेलकूद सुविधाओं को विस्तार देने के लिए स्टेडियम की दरकार है, जिसके लिये 5 करोड़ की मांग की। इसी तरह शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए सिहावा चौक से कोलियारी तक 5 किमी तथा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक साढ़े 4 किमी फोरलेन सड़क को बजट में शामिल किया गया है, इस सड़क के लिए स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। हाइटेक बस स्टैंड, ऑडोटोरियम तथा गोकुल नगर पेडिंग है, इनके लिये राशि की मांग की। महापौर के उद्बोधन के बाद सांसद रुपकुमार चौधरी ने भी अपने संबोधन के दौरान मांगो का समर्थन किया। पश्चात जब सीएम श्री साय के संबोधन की बारी आई तो पहले तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि महापौर ने कमल के फूलों की माला पहनाकर मांग रखी है, जिन्हे पूरा करना जरुरी है, फिर उन्होंने सौगातों का पिटारा खोल दिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!