Uncategorized

सुशासन तिहार में धमतरी जिले में कुल 2 लाख 27 हजार मिल आवेदन, 95 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया सुशासन तिहार का रिपोर्ट कार्ड


धमतरी । सुशासन तिहार के समापन पर पुरानी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की इस अवसर पर सीएम के सामने कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने सुशासन तिहार का धमतरी जिले का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में आयोजित सुशासन तिहार में पहले चरण में आवेदन लिया गया, दूसरे चरण में निराकरण और फिर तीसरे चरण में शिविर आयोजित कर आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। सुशासन तिहार में धमतरी जिले में कुल 2 लाख 27 हजार आवेदन प्राप्त हुए, इनमें चार हजार आवेदन शिकायत तथा बाकि आवेदन मांगो के थे। 95 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है, जो मांगे शासन स्तर की थी उन्हें शासन को भेजा गया है। सुशासन तिहार के तहत धमतरी जिले मे 40 शिविर आयोजित किए गए। 12 हजार लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरण किया गया, 3 हजार 875 लोगो का राशन कार्ड बनाया गया, 730 लोगो का आय जाति व निवास प्रमाण पत्र बना, पीएम आवास के लिए 51 हजार घरों का सर्वे किया गया। 750 नये विद्युत तथा मोटरपंप कनेक्शन प्रदान किये गये। 352 दिव्यांग कार्ड, 1500 से अधिक कृषि क्रेडिट कार्ड बनाये गये। सुशासन तिहार का लोगो को भरपूर लाभ मिला, इसके लिए जिले का पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!