Uncategorized

निगम मे जुमले बाजो की सरकार, जनता की समस्याओं से नहीं है कोई सरोकार :- योगेश शर्मा


धमतरी। ग्रीष्मकालीन मौसम की विदाई के बाद अब वर्षा ऋतु का आगमन हो चुका हैं. हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम द्वारा बरसात के दिनों में होने वाली समस्या को सुलझाने अपने स्तर पर कार्य किया गया हैं. निगम प्रशासन द्वारा किए गए कार्य प्रणाली पर ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा है कि बरसात की कुछ बूंदों से ही रत्नाबांधा मुजगहन मार्ग कीचड़ से तरबतर हो चुका है. यहां धमतरी विकास के अनेक सपने दिखाए जा रहा है. जबकि असल सत्य कुछ अलग ही है हमारे द्वारा लगातार जनहित में निगम की लापरवाही को उजागर करने का कार्य किया जा रहा है. पाइपलाइन लाइन विस्तार निविदा की शर्तों में स्पष्ट हैं क़ी पाइपलाइन डालने के बाद तत्काल मजबूती के साथ फिलिंग कार्य किया जाना है ताकि बाद में किसी प्रकार का परेशानी उत्पन्न ना हो. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं निगम प्रशासन द्वारा अपने लापरवाही को उजागर करते हुए. इस ओर ध्यान नहीं दिया गया परिणाम यह है कि कीचड़ से सराबोर स्टेट हाईवे जैसे मुख्य मार्ग मे लोग अपने जान को जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं. महापौर द्वारा निर्वाचित होने के बाद से लगातार जीरो टॉलरेंस नीती की बात कहीं जा रही है. जो कहीं भी जो कही भी प्रतीत नहीं हो रहा है। उनकी अल्प समय के कार्यकाल में ही ऐसी लापरवाही एवं गुणवत्ताहीन कार्यों की कई मामले सामने आ चुके हैं. आखिर महापौर शहर की जनता को झूठे सपने दिखाकर कब तक अपनी जिम्मेदारियों से बचते रहेंगे. क्या ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के बड़े-बड़े वादे भी इस लापरवाही के भेंट चढऩे वाली हैं?

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!