416 नशीले कैप्सूल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व नगदी सहित 46,054 रूपये का सामान जब्त

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में “ऑपरेशन निश्चय” के तहत धमतरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि धोबनी तालाब, शंकर मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा नशीले कैप्सूल की बिक्री की जा रही है।
जिसकी सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश की कार्यवाही की। पुलिस की त्वरित कार्यवाही में नशीले कैप्सूल की बिक्री करते हुए 02 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।7 सितंबर की दरमियानी रात की गई कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से 416 नग नशीले कैप्सूल, 02 मोबाइल फोन एवं 12,300 रूपये नगद, कुल 46,054 रूपये का मशरूका बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया.गिरफ्तार आरोपियो मे रेखराम ध्रुव उर्फ दादू, 29 वर्ष, निवासी बैगापारा, कुरुद,भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू, 42 वर्ष, निवासी धोबनीपारा, कुरुद शामिल है.आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

