Uncategorized

आज व कल पुष्य नक्षत्र : बाजार में बढऩे लगी रौनक

सराफा, कपड़े, आटो मोबाईल, इलेक्ट्रानिक दुकानो में बढ़ी ग्राहको की भीड़

आज सुबह 11.54 बजे से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हुआ जो कि 15 अक्टूबर के दोपहर 12 बजे होगा समाप्त

धमतरी। दीपावली पर्व के पूर्व पुष्य नक्षत्र के शुभअवसर पर बाजार में रौनक बढऩे लगी। बाजार में उम्मीद के अनुरुप ग्राहकी पिछले कई दिनों से नही हो पा रही थी, लेकिन आज सुबह से ही खरीददारी करने लोग पहुंचे। सराफा, कपड़े, आटो मोबाईल, इलेक्ट्रानिक, बर्तन दुकानों में अच्छी ग्राहकी होती रही। पुष्य नक्षत्र को खरीददारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है और गुरु पुष्य नक्षत्र का और भी ज्यादा शुभ फलदायी माना जाता है। बता दे कि इस बार आज व कल 15 अक्टूबर को भी पुष्य नक्षत्र है। आज मंगल पुष्य से धन वृद्धि व बुध पुष्य से सर्वाथ सिद्धि योग बन रहा है। आज सुबह 11.54 बजे से पुष्य नक्षत्र प्रारंभ हुआ जो कि 15 अक्टूबर के दोपहर 12 बजे समाप्त होगा। खरीददारी के लिए मुहूर्त के अनुसार भी बाजार गुलजार रहा। ग्राहकों द्वारा खरीददारी करने रुचि दिखाई गई। आज कपड़ा, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक, बर्तन, आटो मोबाईल आदि दुकानों में भीड़ अच्छी रही। पुष्य नक्षत्र से दीपावली तक जमकर खरीददारी की उम्मीद है।
सोने-चांदी के दामो में रिकार्ड उछाल से सराफा बाजार प्रभावित
ज्ञात हो कि इस साल सोने-चांदी के दामो में हमेशा तेजी से ही रही है। जिससे सोना चांदी के दाम आसपास छूने लगे है। कुछ दिन पूर्व तक 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 27 हजार तक पहुंच चुका था। वहीं चांदी का भाव प्रति किलो 1 लाख 95 हजार तक बताया जा रहा है। जिससे सराफा बाजार में प्रभाव नजर आ रहा है। सामान्यत: दीपावली पर्व के दौरान सराफा बाजार में करोड़ो की खरीददारी होती है बाजार गुलजार रहता है लेकिन इस बार बाजार थोड़ा प्रभावित रह सकता है।
कपड़ा बाजार में ज्यादा ग्राहकी
दीपावली पर्व की खरीददारी में कपड़ा बाजार आगे है। पिछले सप्ताह भर से कपड़ा दुकानों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ रही है। अन्य दुकानों की तुलना में कपड़ा दुकानों रौनक छाने से व्यापारियों में संतुष्टी देखी जा रही है। रेडिमेट मेन्स वियर, लेडिस वियर कपड़ो की बिक्री ज्यादा है। वहीं साड़ी सलवार सहित अन्य प्रकार के कपड़ो की खरीददारी हो रही है, लेकिन सबसे ज्यादा रेडिमेट शर्ट व टी शर्ट, जींस की मांग बनी हुई है।
ग्राहकों के लिए बम्फर ऑफर
दीपावली पर्व विभिन्न प्रतिष्ठानों व दुकानों में ग्राहकों के लिए कई ऑफर चलाये जा रहे है। जिसके तहत ग्राहकों को खरीददारी करने पर विशेष छुट, उपहार के साथ लक्की ड्रा जैसे स्कीम दिये जा रहा है। ग्राहकों में ऑफर को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। इलेक्ट्रानिक व ज्वेलरी बाजार में ग्राहको को लुभाने कई तरह के आफर दिये जा रहे है। किरण ज्वेलर्स, अरिहंत ज्वेलर्स सहित आदि दुकानों में विशेष आफर चलाये जा रहे है। कहीं लक्की कूपन दिया जा रहा तो कहीं प्रोडक्ट में डिस्काउंट देकर ग्राहको को आकर्षित किया जा रहा है।
ऑनलाईन शॉपिंग से व्यापार प्रभावित
आधुनिकता के दौरान में व्यापार भी हाईटेक हो चुका है। कुछ साल पूर्व तक ग्राहक सीधे दुकानों में पहुंचकर खरीददारी करते थे, लेकिन अब ग्राहकों के पास आधुनिक विकल्प मौजूद है। जिसके तहत ग्राहक घर बैठे सैकड़ो प्रोडक्ट मोबाईल पर देखकर सेलेक्ट कर आनलाईन खरीददारी करने लगे है। आनलाईन शॉपिंग में लोगो को कहीं ज्यादा डिस्काउंट व रेंज उपलब्ध हो जाता है। इसलिए ऑनलाईन शॉपिंग का व्यापार बढ़ा है। जिससे दुकानो में ग्राहकी प्रभावित हुई है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!