Uncategorized

90 वर्ष के बाद उतरा हनुमान जी का चोला, निकाला गया 2.40 क्विंटल बंदन

बंदन को प्रयागराज में विसर्जित करने मंदिर समिति के 40 सदस्य हुए रवाना


कुरुद । भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि, बोल बम सेवा समिति कुरूद, ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ने बताया कि उनके गृह वार्ड बजरंग चौक कुरूद मे सदियों पुरानी दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज की स्वयंभू प्रतिमा को स्थापित कर उसी स्थान पर पूर्वजो द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया था। लगभग 90 वर्ष के बाद हनुमान जी महाराज का चोला उतरने के बाद वास्तविक स्वरूप में दर्शन करने का सौभाग्य मिला। इस दौरान प्रतिमा से 2.40 क्विटल बंदन निकाला गया, जिसे प्रयागराज के गंगा नदी मे विसर्जन करने का निर्णय हुआ था, भजन कीर्तन के बाद पुन: चोला चढ़ाया गया, नवरात्रि पश्चात 2.40 क्विटल बंदन को विसर्जन के लिए पुजारी एवं मंदिर समिति के टोली के साथ प्रयागराज के लिए प्रस्थान हुए। समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को भानू चन्द्राकर व महाराज जी के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर 40 सदस्यों की टोली को प्रयागराज, अयोध्या धाम हनुमान गढ़ी, कांशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु रवाना किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!