Uncategorized

रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा महोत्सव के अंतर्गत विशेष आयोजन

21 सितम्बर को प्रातः 7 बजे गांधी चौक से होगी मैराथन की शुरुआत


*विजेताओं को दिए जाएंगे नगद पुरस्कार*

*धमतरी 20 सितम्बर 2025//छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा महोत्सव के तहत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में नमो मैराथन का आयोजन किया गया है । नशा मुक्ति का संदेश और लोगों को जागरूक करने के लिए है । यह मैराथन कल 21 सितम्बर 2025 को प्रातः 7 बजे ऐतिहासिक गांधी चौकधमतरी से प्रारंभ होगी और घड़ी चौक पर समाप्त होगी ।.*
*कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है। नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मैराथन का आयोजन किया गया है।*
*प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3,000 रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 2,000 रुपए तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1,000 रुपए नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।*
*उप संचालक समाज कल्याण डॉ. मनीषा पांडे ने पर जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं और छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर न केवल प्रतियोगिता को सफल बनाएं बल्कि नशा मुक्ति के संकल्प को भी साकार करें।*
*उप संचालक समाज कल्याण, डॉ. मनीषा ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिजनों एवं मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नशामुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
नशा मुक्ति मैराथन के माध्यम से जिले में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद की जा रही है।*

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!