Uncategorized

दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने दिया गया नोटिस, नहीं तो दुकाने होगें सील

धमतरी। निगम का राजस्व बढ़ाने जगह-जगह काम्पलेक्स बनाया गया है। इसे नियमानुसार आंबटित की गई है। इसमें पात्रता रखने वाले लोग अपने अपने पंसदीदा दुकान खोल आत्मनिर्भर बन रहे है। बावजूद वे निगम को किराया देने आनाकानी कर रहे है। ऐसे में निगम का काफी राजस्व नुकसान हो रहा था। इसे गंभीरता से लिया गया है। ऐसे में लंबे समय से किराया नही पटाने वालो की कुंडली बना ली गई है। निगम के दुकान किराया वसूली प्रभारी मो. शेर खान ने बताया कि आयुक्त के निर्देश एवं उपायुक्त के मार्गदर्शन में किराया नही पटाने वाले दुकानदारों को नोटिस दी गई है। इसमें तय अवधि में किराया नही पटाने पर सीधे तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लंबे समय से किराया नही पटाने वाले 15 दुकानदारों के दुकान बहुत जल्द सील किए जाएंगे। इसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। वही नोटिस मिलने के बाद कुछ दुकानदार किराया अदा करने सामने आने लगे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!