Uncategorized

आज निशान यात्रा के साथ श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव का होगा शुभारंभ

धमतरी । बाबा श्याम परिवार द्वारा फाल्गुन महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज भव्य निशान यात्रा के साथ होगी। निशान यात्रा दोपहर बाद मठ मंदिर से श्याम मंदिर तक निशान, बाबा का दिव्य रथ, बैण्ड-बाजा एवं भजन मंडली के साथ निकलेगी। रामधुनी समिति द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी। 27 को भव्य भजन संध्या रात्रि 8 बजे से होगी। जिसे भजन प्रवाहिका नेहा बेरिवाल (बरगढ़) एवं श्री श्याम परिवार धमतरी होगें। वहीं धार्मिक आयोजन में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, लक्ष्मी जी एवं हनुमान के दिव्य श्रृंगार के साथ ही छप्पन भोग अर्पण किया जाएगा। 28 फरवरी को दोपहर 3 बजे श्री श्याम पाठ रायपुर निवासी मधुसूदन अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!