Uncategorized

बेलिंग मशीन खरीदी में मापदंड का पालन नहीं होने का आरोप लगा निगम कार्यालय के बाहर बैठकर कांग्रेस पार्षदों ने दिया धरना

धमतरी। नगर निगम धमतरी द्वारा कुछ दिन पूर्व बेलिंग मशीन की खरीदी हेतु निविदा जारी की गई थी, जिसमें स्पष्ट रूप से तकनीकी मापदंड निर्धारित किए गए थे। निविदा शर्तों के अनुसार मशीन डबल सिलेंडर एवं 10 एचपी मोटर की होनी अनिवार्य थी। परंतु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मापदंड का पालन नहीं किया गया. जिसके विरोध में आज कांग्रेस पार्षदों द्वारा निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
पार्षद दल के निरीक्षण करने के पर पाया गया कि निर्धारित मापदंडों के विपरीत बेलिंग मशीन सिंगल सिलेंडर एवं 7.5 एचपी मोटर वाली मशीन की आपूर्ति की गई है। यह निविदा शर्तों का उल्लंघन है.11 फरवरी को इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी, परंतु आज दिनांक तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।कांग्रेस पार्षद दल स्पष्ट रूप से माँग करती है इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।यदि शीघ्र ही उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो इस मुद्दे को लेकर जन आंदोलन किया जाएगा. विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उपनेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र (विशु) देवांगन, पार्षद योगेश लाल,पूर्णिमा गजानन रजक,सूरज गहरवाल,उमा भागी ध्रुव,रामेश्वरी कोसरे, सोमेशमेंश्राम, गजानंद रजक,राजेश पांडे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!