Uncategorized

सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ


धमतरी। ज्ञानरत्न शिक्षण समिति धमतरी द्वारा संचालित सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल, धमतरी में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । हमारे देश को आजाद कराने में सहयोग प्रदान किये प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष स्वतंत्रता सेनानियों को नत मस्तक होकर याद किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती नीलू पवार (पार्षद मराठापारा धमतरी ) ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता शर्मा (पूर्व पार्षद बनियापार धमतरी), श्रीमती ए,पाण्डे (प्राचार्य सर्वोदय इंग्लिंश हा.से.स्कूल धमतरी ), अध्यक्षता टी.आर.सिन्हा (संचालक सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल धमतरी) रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती नीलू पवार ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर विद्यार्थियों में राष्ट्रपे्रम से ओतप्रोत एक नया जोश भर दिया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम स्वतंत्र भारत निवास कर रहें हैं । यह स्वतंत्रता हमें स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदानों से प्राप्त हुई है इसे व्यर्थ न जाने दें और इसका हमेशा सम्मान बनाये रखें । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टी.आर.सिन्हा ने कहा कि जिन्दगी में आगे बढऩे के लिए जरूरी है की आप कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करो सफलता आपकी कदम चुमेंगी , आप किसी भी कार्य को करने के लिए आप अपने मन में दृढ़ निष्चय कर लो की मुझे यह कार्य करना है तभी आप उस कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं । विषिश्ट अतिथि श्रीमती ए पाण्डे ने उपस्थित छात्र छात्राओं को 79वीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं षुभकामनाएॅ दी । जिला मुख्य कार्यक्रम में हमारे विद्यालय की छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किये साथ विद्यालय के एन.सी.सी.द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किये । उद्बोधन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में अनेक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!