Uncategorized

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरो में उमड़ी भक्तों की श्रद्धा, हो रही विशेष पूजा अर्चना


धमतरी। आज कृष्ण जन्माष्टी देश भर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। जिले में भी पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। शहर के बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष आयोजन हो रहे है। इसके अतिरिक्त जगदीश मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, किले के श्रीराम मंदिर, किले के हनुमान मंदिर, खाटू श्याम मंदिर सहित शहर के कई मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना व श्रृंगार किया गया। बता दे कि बांकेबिहारी मंदिर में कल रात 12 बजे तक महाभिषेक किया गया। इसके पश्चात बांकेबिहारी की महाआरती की गई। छप्पन भोग चढ़ाया गया। आज सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ दर्शन हेतु उमड़ी। महिलाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। बांकेबिहारी के झूलना सजाया गया जिसे भक्तों द्वारा भाव पूर्वक झुलाया गया। रात्रि में मटकी फोड़ व दही लूट के साथ श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। ज्ञात हो कि भगवान कृष्ण अपनी बाल लीलाओं के कारण सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. लोग उन्हें अपने घरों में बाल रूप में रखते हैं और परिवार के सदस्य की तरह उनकी देखभाल करते हैं. वहीं हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाता है. आज व्रत रखकर विधि विधान से भगवान कृष्ण की पूजा की जाएगी।
जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में विविध कार्यक्रम
आज कृष्ण जन्माष्टमी पर्व अंचल में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान कृष्ण मंदिरों सहित अन्य जगहों में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं। शहर के प्राचीन बांकेबिहारी मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम हों रहे है। 15 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक बांकेबिहारी लाल का अभिषेक के साथ तुलसी और पुष्प वर्षा रखा गया था। आज अष्टमी के अवसर पर शनिवार को सुबह से लेकर रात तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह आरती पश्चात दर्शन प्रारंभ हुआ। बूंदी की प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। दोपहर को 56 भोग चढ़ाया गया। अयोध्यावासी स्वर्णकार न्यास व राधिका भजन मंडली द्वारा कार्यक्रम रखा गया है। बच्चों का श्रीकृष्ण वेषभूषा, थाल सजावट प्रतियोगिता के साथ भजन कार्यक्रम होगा। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ महाआरती पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। बताया गया कि 20 अगस्त तक रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारी में मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. एनपी गुप्ता, उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, सचिव प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनित गुप्ता, न्यासी दीपक गुप्ता, अनिल गुप्ता, संतोष सोनी आदि जुटे हुए हैं।
घड़ी चौक में होगी मटका फोड़ प्रतियोगिता
श्रीराम हिंदू संगठन द्वारा घड़ी चौक में दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें पिरामिड और ग्रीस लगे पाइप में मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। पिरामीड में विजेता को 31 हजार और प्रतीक चिन्ह, ग्रीस लगे पाइप मटकी फोड़ में 51 सौ और प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!