Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने किया ध्वजारोहण


कुरुद। स्वतंत्रता दिवस पावन उत्सव मनाने कुरूद नगर मे सर्व प्रथम नगर पंचायत कार्यालय भवन में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। अध्यक्ष ने नगरवासियों को बधाई दी। इसी प्रकार नगर के समस्त चौक चौराहों में सभी वार्डों के पार्षदों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, विभिन्न समाजिक संगठनों द्वारा भी चयनित जगहों में गणमान्य नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस बार कुरूद में राष्ट्रीय उत्सव को विशेष महोत्सव बनाने के लिए राष्ट्रीय पर्व जो पिछले कई वर्षो से यह कार्यक्रम बंद हो गया था, परिषद, शैक्षणिक संस्थाओं एवं प्रशासन के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने मुख्य ध्वजारोहण समारोह लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान कुरूद में मुख्यअतिथी ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लिये, कुरूद के अध्यक्ष महोदया ज्योति भानु ने अपने संदेश वाचन में कहा नगर विकास सहित विभिन्न समाजिक और धार्मिक सेवाओं के माध्यम से पिछले 5 महीने में हर वर्गों के लिए सभी तरह से हमारे नवीन परिषद जो कार्य कर रही है कुरूद वासियों के लिए उपलब्धि भरा रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!