Uncategorized

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में लगे ट्रैप कैमरे में कैद हुआ नर टाइगर


धमतरी। जिले के वन क्षेत्रो में लगातार टाईगर की मौजूदगी के प्रमाण मिलते रहे है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन टाईगर ट्रैप कैमरे में कैद हो गया। जिससे जिले के वन क्षेत्रो में टाईगर की मौजूदगी स्पष्ट हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य जीवो की गतिविधियों पर निगाह रखने लगाए ट्रैप कैमरो में कल एक न बाघ कैमरे में कैद हुआ है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघ की संख्या एक से ज्यादा भी हो सकती है लेकिन फिलहाल एक नर बाघ की मौजूदगी जिले में पुख्ता हो गई है। टाइगर की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

”उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र में लगे टै्रप कैमरे में नर टाइगर कैद हुआ है। पूर्व में टाइगर के मौजूदगी के निशान मिलते रहे है, लेकिन कैमरे तस्वीर आने से स्पष्ट हो गया है कि जिले में नर टाइगर मौजूद है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में सतर्कता हेतु निर्देश जारी किये गये है।ÓÓ
वरुण जैन
उपनिर्देशक
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!