Uncategorized

महिला विधायकों में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने विधानसभा में पूछा सबसे अधिक सवाल


नगरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में महिला विधायकों में सबसे अधिक सवाल पूछने वाली विधायक अंबिका मरकाम बनी हैं। उन्होंने इस सत्र में कुल 196 सवाल पूछे, जो पूरे सत्र में महिला विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों में सबसे अधिक हैं। विपक्ष की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण होती है और अंबिका मरकाम ने यह साबित कर दिखाया कि सत्ता में ना होते हुए भी जनता की समस्याओं और मुद्दों को उठाना संभव है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास और स्थानीय संसाधनों से जुड़ी समस्याओं को जोरदार तरीके से सदन में उठाया। उनकी इस सक्रियता ने न केवल महिला विधायकों के लिए एक नया मानक स्थापित किया, बल्कि विपक्ष की आवाज़ को भी मजबूती प्रदान की। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अंबिका मरकाम की यह उपलब्धि प्रेरणास्रोत है। जब महिलाएं विधानसभा जैसी उच्च मंच पर जन मुद्दों को दृढ़ता से उठाती हैं, तब वह पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देती हैं। उनके द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल आपूर्ति व स्वच्छता के मुद्दे, शिक्षकों की नियुक्ति व स्कूलों की स्थिति, जनजातीय क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!