Uncategorized

शहर भ्रमण पर निकली निगम आयुक्त व्यापारी के स्वच्छता के प्रति जागरुकता से हुई प्रभावित, दिया साधुवाद

पुराना बस स्टैण्ड स्थित मोबाईल पाईंट के संचालक दिनेश पाहुजा व उनके कर्मचारी अरविंद मिश्रा है ने दिखाई स्वच्छता के प्रति जागरुकता


धमतरी। नगर निगम द्वारा लगातार शहरवासियों को स्वच्छता में सहयोग की अपील की की जा रही है। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरुक भी किया जा रहा है। और जब उक्त प्रयासो मे निगम को सफलता मिलते नजर आती है तो मेहनत सफल प्रतीत होता है ऐसा ही वाक्य आज सुबह शहर में निगम आयुक्त प्रिया गोयल को नजर आया। जिससे वे काफी प्रभावित हुई।
रोज तरह आयुक्त प्रिया गोयल शहर भ्रमण पर निकली थी इस दौरान वे पुराना बस स्टैण्ड के पास पहुंची तो उन्होने देखा कि मोबाईल पाईंट के संचालक दिनेश पाहुजा व उनके कर्मचारी अरविंद मिश्रा द्वारा दुकान के बाहर झाड़ु लगाने के पश्चात कचरे को एकत्रित कर डस्टबीन में डाला गया इसे देखकर इससे प्रभावित होकर आयुक्त ने अपनी गाड़ी रुकवाई और दुकानदार के पास पहुंची और संचालक दिनेश पाहुजा व कर्मचारी अरविंद मिश्रा से चर्चा की। चर्चा के दौरान आयुक्त ने स्वच्छता के प्रति उनके जागरुकता की सराहना की। इस संबध में श्री पाहुजा व श्री मिश्रा ने चर्चा के दौरान बताया कि वे रोज की तरह सुबह स्वच्छता कार्य कर रहे थे। तभी अचानक निगम आयुक्त पहुंची और स्वच्छता कार्य से प्रभावित होकर हौसला अफजाई करते हुए सराहना की। उन्होने आगे कहा कि सिर्फ नगर निगम के स्वच्छता कार्यो से शहर को स्वच्छ बनाना संभव नहीं है। आम नागरिको की भी इसमे सहभागिता आवश्यक है। जिस प्रकार हम अपने घर, दुकान को स्वच्छ रखते है शहर भी हमारा अपना है इसे भी स्वच्छ रखने सभी को जागरुक होना होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!