महिला मोर्चा ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया कुरुद को सुरक्षित व नशा मुक्त बनाने का संकल्प

कुरुद। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्याएँ थाना कुरूद पहुँचीं और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षा सूत्र बाँधते हुए समाज में बढ़ती नशे की लत, जुआ-सट्टा और अपराधों पर नियंत्रण हेतु ठोस कार्रवाई के लिए लिखित आग्रह पत्र सौंपा। सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, समाज की सहभागिता से ही एक नशा मुक्त, सुरक्षित और जागरूक नगर की परिकल्पना साकार हो सकती है। कार्यक्रम में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि यदि रक्षाबंधन पर बहनें भाइयों की कलाई पर केवल रक्षा का नहीं, बल्कि जवाबदेही और सामाजिक चेतना का सूत्र बाँधें, तो यह पर्व कहीं अधिक सार्थक बन सकता है। इस आयोजन में महिला मोर्चा की दर्जनों बहनें पारंपरिक परिधान में एकजुट होकर पहुँचीं और सामूहिक रूप से इस संकल्प के साथ आगे आईं कि कुरूद अब नशा मुक्त, अपराध मुक्त और जागरूक समाज की ओर अग्रसर होगा। इस अवसर पर पार्षद राजकुमारी ध्रुव ,पार्षद कविता चंद्राकर, भूमिका सिन्हा, धनेश्वरी निर्मलकर, सुरेखा चंद्राकर, विधा शर्मा, चित्ररेखा टंडन, कमिथला साहू, भारती साहू, ममता साहू, संगीता सेन, ममता साहू, पालेश्वरी देवांगन, संगीता यादव, टिकेश्वरी ढीमर, वर्षा निर्मलकर, अनुराधा साहू, कुमारी साहू, निशा वैष्णव आदि की उपस्थिति रही।
डॉक्टरों व स्टाफ को बांधी राखी

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिविल अस्पताल कुरूद के डॉक्टरों, अधिकारियों, नर्सों और स्टाफ, साथ ही नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता दीदी और सफाई कर्मियों को रक्षा सूत्र बाँधकर उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की बहनों ने ज्योति चंद्राकर को भी रक्षा सूत्र बाँधकर उनके नेतृत्व, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कविता चंद्राकर, भूमिका सिन्हा, धनेश्वरी निर्मलकर, सुरेखा चंद्राकर, विधा शर्मा, चित्ररेखा टंडन, कमिथला साहू, भारती साहू, ममता साहू, संगीता सेन, ममता साहू, राजकुमारी ध्रुव, पालेश्वरी देवांगन, संगीता यादव, टिकेश्वरी ढीमर, वर्षा निर्मलकर, अनुराधा साहू, कुमारी साहू, और निशा वैष्णव की उपस्थिति रही।

