Uncategorized

केंद्रीय क़ृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित समस्त मंत्रियो क़े धमतरी आगमन पर महापौर रामू रोहरा ने धमतरी की जनता की ओर से जताया आभार

धमतरी- प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनान्तर्गत प्रदेश के कृषकों को एक और बड़ी सौगात आज मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीएम सम्मान निधि योजना की राष्ट्रव्यापी 21 वीं किश्त की राशि हस्तांतरण किया। रिमोट का बटन दबाकर देश के पात्र किसानों को राशि जारी की गई। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य समारोह धमतरी जिले में आयोजित किया गया.समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी मामले, डॉ. रमन सिंह , विधानसभा अध्यक्ष,विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, टंक राम वर्मा मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री धमतरी, दयाल दास बघेल, मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, रामविचार नेताम, मंत्री आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुधन विकास, लखन लाल देवांगन, मंत्री वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम,रूपकुमारी चौधरी सांसद, लोकसभा क्षेत्र महासमुंद,भोजराज नाग,सांसद, लोकसभा क्षेत्र कांकेर सहित अन्य नेता अतिथि क़े रूप मे उपस्थित रहे. जिनका महापौर रामू रोहरा ने आभार जताया है.
श्री रोहरा ने केंद्रीय क़ृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित समस्त अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि धमतरी की पावन धरा पर आगमन एवं विकास का शिलान्यास करने पर धमतरी की जनता की ओर से ह्रदय से धन्यवाद.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!