Uncategorized

धमतरी जिले से10 वी बोर्ड में शास. उच्च. मा. शाला बुढेनी के विद्यार्थी सौरभ ने टॉप टेन में बनाया स्थान, मिला 6 वा रैंक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज (7 मई 2025) कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव राय ने आधिकारिक रूप से सीजी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा की। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ दोनों कक्षाओं के टॉपर लिस्ट, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि विवरण भी जारी कर दिए हैं।जिसमे धमतरी जिले से इस बार 10 वी बोर्ड से एक छात्र जो ग्राम कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बुढेनी के विद्यार्थी सौरभ पिता डूमन ने टॉप टेन में जगह बनाई है उन्हें छटवा रैंक मिला .उन्होंने 600 में से 590 नंबर लेकर 98.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले का गौरव बढ़ाया है.परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!