Uncategorized

नगर पंचायत नगरी की महिला जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगरी नगर के चहुंमुखी विकास, आम नागरिकों की सुविधाओं एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का लिया गया संकल्प

नगर पंचायत नगरी में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, आत्मीयता एवं पारिवारिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर महिला पार्षदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस दौरान नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधियों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगरी नगर के चहुंमुखी विकास, आम नागरिकों की सुविधाओं एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया साथ ही जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी भाईचारा, प्रेम, सहयोग एवं एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना सदैव बनी रहे, इसकी भी कामना की गई। नगर पंचायत नगरी की यह एक खास पहचान बनती जा रही है कि यहां के जनप्रतिनिधि केवल विकास कार्यों में ही नहीं, बल्कि होली, दीपावली, रक्षाबंधन सहित सभी प्रमुख त्योहारों को भी एक परिवार की तरह मिलजुलकर मनाते हैं।
नई नगर पंचायत बॉडी के गठन के बाद से नगरी के जनप्रतिनिधियों में एकता और आपसी सहयोग की भावना और अधिक मजबूत दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा पार्षद अश्विनी निषाद शंकर देव देवचरण ध्रुव यश करण पटेल राजा पवार चिलेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू विनीत कोठारी अंबिका ध्रुव मिकी गुप्ता महिला कर्मचारी वंदना साहू आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!