Uncategorized

धमतरी में सड़कों का बिछ रहा जाल: महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से 32 करोड़ की एक और बड़ी सौगात मिलेगी जल्द

10.6 किलोमीटर लंबा बनेगा गोकुलपुर-भटगांव-सोरम-पुरूर मार्ग, शहर से गांवों तक मजबूत होगी कनेक्टिविटी

धमतरी। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से धमतरी क्षेत्र को एक और बड़ी सड़क की सौगात मिलने जा रही है। गोकुलपुर-भटगांव-सोरम-पुरूर मार्ग के निर्माण के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है। करीब 10.6 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
महापौर रामू रोहरा ने बताया कि धमतरी क्षेत्र में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। गोकुलपुर से भटगांव, सोरम होते हुए पुरूर तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क बेहतर होगा और लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरूण साव से उक्त मार्ग को जल्द स्वीकृति देने की मांग की है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। धमतरी में भी सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और पर्यटन विकास के लिए लगातार स्वीकृतियां मिल रही हैं। हमारा प्रयास है कि धमतरी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की रफ्तार तेज हो और हर क्षेत्र को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!