Uncategorized

तालाब के पास जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार,3,400 रूपये नगदी एवं 52 पत्ती ताश जब्त

एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैसमुंडी स्थित देव तालाब के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।
जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मगरलोड पुलिस टीम ने दिनांक 27 नवम्बर की रात्रि लगभग 10:40 बजे मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस की रेड कार्यवाही के दौरान 52 पत्ती ताश से काटपत्ती जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके से जुआरियों के कब्जे में कुल 3,400रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। जुआरियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 246/26, धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार जुआरियों मे मोनिस साहू, पिता नेम सिंग, 29 वर्ष,कमलेश सोनी, पिता मन्नूलाल सोनी,28 वर्ष,घनश्याम ध्रुव, पिता टीकाराम ध्रुव,26 वर्ष, रूपचंद तारक, पिता श्यामलाल तारक, 25 वर्ष।
सभी जुआरी निवासी ग्राम भैसमुंडी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.) हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!