Uncategorized

10 करोड़ टैक्स वसूली के लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 8 करोड़ की हुई वसूली

चालू वित्तीय वर्ष को मात्र तीन दिन शेष, निगम अमला जुटा वसूली में

धमतरी। चालू वित्ती वर्ष सामाप्ति की ओर है मात्र तीन दिन और शेष रह गया है ऐसे में निगम का शत प्रतिशत टैक्स वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं हो पायेगा। लेकिन अभी तक निगम ने टैक्स वसूली बेहतर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी इसी का परिणाम है कि टैक्स वसूली में इस धमतरी नगर निगम का प्रदर्शन बेहतर रहा है। बता दे कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर निगम ने 8 करोड़ 64 लाख 6 हजार रुपए वसूली का लक्ष्य रखा था, बकाया मांग 1 करोड़ 85 लाख 77 हजार रुपए की थी। इस तरह नगर निगम का कुल वसूली लक्ष्य 9 करोड़ 99 लाख 83 हजार रुपए था। इसमें संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर, दुकान किराया व प्रीमियम कॉलोनी व अनुज्ञा, विज्ञापन होर्डिग्स, पार्किंग, प्रदर्शनी आदि से वसूली के लक्ष्य को हासिल करने प्रयास किया गया। निगम को अब तक करीब 8 करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए है। बाकी वसूली के लिए बचे दिनों में नगर निगम की टीम पूरा जोर लगाएगी।
31 मार्च तक टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदार की श्रेणी में हो जाएंगे शामिल


नगर निगम धमतरी में टैक्स जैसे संपत्तिकर, समेकित कर, जल कर एवं शिक्षा उपकर जैसे टैक्स जमा करने के लिए केवल 31 मार्च तक का समय बचा हुआ है। टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदार की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे और उन्हें अतिरिक्त अधिभार भी देना पड़ेगा। इन सबसे बचने के लिए नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वह अतिशीघ्र अपना टैक्स जमा कर दें और किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचे। बता दें कि मार्च का यह अंतिम माह चल रहा है जो की वित्तीय वर्ष का अंतिम माह है। इस माह में टैक्स जमा करना अनिवार्य होता है। टैक्स वसूली के लिए निगम विशेष अभियान चला रही है और राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी टैक्स वसूलने के लिए रोजाना फील्ड पर निकल रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा प्रति सप्ताह वसूली की समीक्षा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!