Uncategorized

कुरूद कॉलेज में मनाया गया शहादत दिवस

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन एआईडीएसओ कॉलेज कमेटी द्वारा संत गुरु घासीदास शासकीय कॉलेज कुरूद में शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कहा गया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु हमारे देश के महान क्रान्तिकारी है जिन्होंने आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। भगत सिंह ने कहा सिर्फ आजादी हमारा मकसद नहीं आजादी हमारा पहला कदम है और मकसद है एक ऐसा भारत बनाना जहा सभी को समान रूप से जीने का अधिकार मिले, धर्म के नाम देश का बटवारा न हो जहां छात्रों को मनचाही शिक्षा मिल सके मजदूरों, किसानों को उनका सही मेहनताना मिले, महिलाएं समाज में सुरक्षित रहे, सभी को स्वस्थ की गारंटी हो किसी भी व्यक्ति का अन्य व्यक्ति के द्वारा शोषण न किया जाए। लेकिन आजादी के 75 साल हो गए है भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों ने जो भारत देश बनाने का सपना देखा था वो आज भी अधूरा है। आज हम देख रहे है की जो गरीब मजदूर वर्ग के छात्र है वो शिक्षा महंगी होने के कारण शिक्षा पूरी शिक्षा नही ले पा रहे है। आज हमारा देश महिला सुरक्षा के मामले बहुत निचले स्तर में है। कार्यक्रम में ऑल इण्डिया डीएसओ कुरूद कॉलेज से अध्यक्ष चंद्रभान, सचिव सोमिन साहू, उपाध्यक्ष भाविका साहू व कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!