Uncategorized

भखारा के नन्हे प्रतिभागी लक्ष्य जैन, तोशिका जैन व ललित चोपड़ा ने दी सुमधुर प्रस्तुति

हिंदुस्तान की शान इवेंट में म्यूजिकल प्रोग्राम के साथ हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

धमतरी। छत्तीसगढ़ जन सेवा फाउंडेशन जो की रायपुर अंचल में गीत संगीत सेवा के अतिरिक्त सेवा कार्यों को संपादित करती है। महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के लिए भी कार्य करती है। संस्था ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें रायपुर शहर के विभिन्न गायक एवं समाजसेवी पुलिस कर्मियों का सम्मान किया साथ ही उनके लिए गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया। इसी कार्यक्रम में भखारा के नन्हे प्रतिभागी लक्ष्य जैन, तोशिका जैन एवं ललित चोपड़ा ने विभिन्न गानों के ट्रैक पर अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी जिसे सुनकर उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई एवं गायको को प्रोत्साहित किया।

छत्तीसगढ़ जनसेवा फाउंडेशन के द्वारा यह मनोरंजक म्यूजिकल इवेंट वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। हिंदुस्तान की शान इवेंट में म्यूजिकल प्रोग्राम के साथ-साथ सम्मान समारोह भी रखा गया। जिसमें हरख जैन पप्पू का भी सेवा कार्यों ,संगीत सेवा, विशिष्ट योगदान हेतु सम्मान किया गया। जिसमें जांबाज पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया। डीएसपी शिवशंकर साहनी, डीएसपी जावेद अंसारी, करुण सरोज, शेखर राजपूत, धीरज मरकाम,अतुल मिश्रा,अभय कुमार, शशि चौहान, राम लाल सिन्हा,सोमा कश्यप,मेघा गुप्ता,संजय कृष्टी,ललित चोपड़ा,गौतम पारख,मनीष लोढ़ा,तोषिका,काव्या ,गोल्डन साहूआदि सहित गण मान्य उपास्थित रहे। छत्तीसगढ़ जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा विभा सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपास्थिति को सराहा। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्य टारगेट व सेतु साहू के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!