Uncategorized

सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 में जयंती पर कार्यक्रम के लिए जिला संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच हुई योजना बैठक

सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 में जयंती पर कार्यक्रम के लिए जिला संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच हुई योजना बैठक भाजपा जिला कार्यालय गोविंद सारंग भवन में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा प्रकाश महेश पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गोकर्ण साहू के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ पूर्व बैठक अनुसार इस यात्रा में जिले के वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि के साथ लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी विशेष रूप से इस पदयात्रा में उपस्थित रहेंगे यात्रा का अंतिम पड़ाव गांधी मैदान धमतरी रहेगा वहां पर अंतिम सभा होगी जहां सैकड़ो लोगों उपस्थित रहेंगे. बीच-बीच में अनेक समाज, संगठन और समाज जनों के द्वारा पदयात्रा को पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया जाएगा जिसके लिए अलग-अलग तरीके से कार्य विभाजन करके जिम्मेदारी सौंप गई है।
जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि आज़ादी के समय भारत में लगभग 562 देशी रियासतें थीं जिन पर राजा-महाराजाओं का शासन था।
इन रियासतों में से कई पाकिस्तान से जुड़ना चाहती थीं या स्वतंत्र रहना चाहती थीं।सरदार पटेल ने अपनी कूटनीति, दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रशासनिक समझ से इन रियासतों को भारत में शामिल किया।उन्होंने राजपुरोहित वी.पी. मेनन की मदद से इंस्ट्रूमेंट ऑफ़ एक्सेशन नामक समझौता तैयार करवाया, जिसके तहत अधिकांश रियासतों ने भारत संघ में शामिल होने पर सहमति दी।विशेष रूप से हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर जैसी बड़ी रियासतों को उन्होंने शांतिपूर्वक या निर्णायक कदमों से भारत में मिलाया।इसी कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष और एकीकरण के शिल्पकार कहा गया। उनके इसी विशेष रचना के कारण में भारत में एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना हो सकी और आज भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के सरकार में आज भारत पुनः विश्व गुरु बनने के नजदीक है और यही कारण है कि सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे व्यक्तित्व की आज सबसे ऊंची मूर्ति भी बनाई गई है और पूरे देश के भीतर उनके कृतित्व को आम जन तक पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है जिसके तहत यह पदयात्रा हो रही है ।
इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश साहू के द्वारा और समापन महामंत्री महेंद्र पंडित के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा जनपद पंचायत के अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष ज्योति साहू, नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, हेमंत चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ,विनय जैन, पवन गजपाल, महामंत्री कोमल देवांगन ,अनिल तिवारी, हेमंत साहू, आनंद मेश्राम, राजीव चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, विभा चंद्राकर, अज्जू देशलहरा,अखिलेश सोनकर आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!