Uncategorized

ए के वारियर को हरा अरिहंत 7 स्टार टीम ने किया जैन प्रीमियर लीग 2025 का ख़िताब अपने नाम

जैन समाज में खेल भावना, एकता और उत्साह का प्रतीक बना जैन प्रीमियर लीग

जैन समाज द्वारा आयोजित जैन प्रीमियर लीग धमतरी का सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मैच बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ।सेमीफ़ाइनल मुकाबले में चार टीमों ने भाग लिया जिसमे अरिहंत 7 स्टार बनाम के क़े 7 व ए के वारियर्स बनाम वीरम 7 क़े बींच कड़े मुकाबले के बाद फ़ाइनल मैच अरिहंत 7 स्टार और ए के वारियर के बीच खेला गया।फ़ाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अरिहंत 7 स्टार ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, टीम के कप्तान शशान सेठिया ने उत्कृष्ट नेतृत्व किया।ए के वारियर, कप्तान अर्पित जैन के नेतृत्व में उपविजेता रही।इस रोमांचक प्रतियोगिता को देखने के लिए जैन समाज के 400 से अधिक पुरुष, महिलाएँ और बच्चे उपस्थित रहे और सबने खेल का भरपूर आनंद लिया।आयोजन समिति के सदस्य महावीर पारेख, आरशी राखेचा, अर्पित जैन, अभिषेक पारेख, अरिहंत पारेख, ऋषभ पारेख सफल आयोजन क़े लिए जुटे रहे. इस अवसर पर नवीन संखला, अजय लोढ़ा, कोमल जैन, आकाश कटारिया, कुनाल लोढ़ा, रोहित लुंकड़, अशोक बंसाली, रितेश नाहर, डॉ. मुकेश लुंकड़, राजेश जैन, शीतल संखला, अभय राखेचा, विमल राखेचा, धनराज लूनिया, राहुल संचेती, शुभम संचेती, नयन लोढ़ा, रौनक पारेख, सिद्धार्थ सेठिया, मनक लूनिया, सुनील बाराडिया, कुशल छाजेड़ आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.यह आयोजन जैन समाज में खेल भावना, एकता और उत्साह का प्रतीक बनकर रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!