Uncategorized

सत्य बोलेंगे, जितना सत्य के मार्ग पर चलेंगे उतना ईश्वर के निकट होंगे – आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम महाराज

श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में चालीसा पाठ एवं सत्संग का आयोजन


धमतरी। आचार्य सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 140 वें जन्मोत्सव के निमित्त जारी चालीहा अनुष्ठान के तीसरे दिन श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित चालीसा पाठ एवं सत्संग के सुन्दर कार्यक्रम के आयोजन का सौभाग्य आश्रम के निर्माण की देख रेख करने वाले अमरापुर वासी दादा नारायणदास के पुत्र प्रहलाज वाशानी को प्राप्त हुआ आज के कार्यक्रम में सत्संग का मुख्य बिंदु सत्य की खोज रहा सत्य के विषय पर प्रकाश डालने हेतु संत लोकेश जी ने बताया कि आचार्य श्री ने सत्य की खोज की एवं पाया कि सत्य ही ईश्वर है सत्य का जो फल है वह बहुत बड़ा है सत्य से ईश्वर शीघ्र राजी प्रसन्न होते हैं, इसलिए यदि हम सत्य बोलेंगे जितना सत्य के मार्ग पर चलेंगे उतना ईश्वर के निकट होंगे ईश्वर सत्य पर प्रसन्न होते हैं सत्य का आचरण करने वाला जीव ईश्वर की कृपा पाकर सुख एवं शान्ति को प्राप्त करता है एवं ठीक इसके विपरीत झूठ फरेब से नाराज हो न केवल उस जीव से दूर हो जाते हैं बल्कि उस झूठ फरेब के लिए दण्ड भी नियत किया हुआ है जिससे जीव दुखी हो शान्ति के लिए भटकता रहता है एवं व्यर्थ अमूल्य जीवन खो देता है इसलिए हमें सदैव सच का व्यवहार करना चाहिए सच एक बहुत बड़ी एवं पूर्ण तपस्या है इसके बराबर कोई दूसरी तपस्या नहीं है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!