Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया कीर्तिमान विकसित भारत के संकल्प और जनविश्वास का प्रतीक : रंजना साहू


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के इतिहास में लगातार सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे भारत के लोकतंत्र, सुशासन और जनविश्वास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 62 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए लगातार 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर एक नया इतिहास रचा है। श्रीमती साहू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए साहसिक निर्णयों का परिणाम है। वर्ष 2014 में हमारे देशवासियों ने जिस विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी थी, वह विश्वास आज भी लगातार बरकऱार है, और उनका विश्वास और भी मजबूत हुआ है, यही कारण है कि जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें देश का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!